फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद की बजट बैठक में हंगामा, दूसरी बार फिर रद्द

Fri, 07 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना के नगर परिषद कार्यालय में बजट पास करने के लिए हुई बैठक में विरोध जताते पार्षद।
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद में बजट पास करने को लेकर बुलाई गई बैठक लगातार दूसरी बार पार्षदों के विरोध के चलते रद्द कर दी गई। इस दौरान करीबन 18 पार्षदों ने मिलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी तथा बजट बैठक का विरोध जताया। पार्षदों ने कहा कि जब तक वार्डों के विकास कार्य, सफाई व लाइट व्यवस्था ठीक नहीं होती, आम सभा में वे बजट को पास नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पार्षदों के विरोध के चलते चेयरमैन नरेश बंसल ने बैठक को रद्द करने की बात कही है। चेयरमैन ने भी पार्षदों के विरोध को जायज ठहराते हुए साथ होने की बात कही है। नगर परिषद के बैठक हॉल में चेयरमैन नरेश बंसल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 20 पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी, नगर परिषद सचिव, एमई, जेई व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन पार्षदों ने जताया विरोध
बैठक शुरू होने से कुछ समय पहले नगर परिषद के पार्षद अशोक गर्ग, संजय सपड़ा, जगमेल कटारिया, निखिल बंसल, राकेश मस्तू, स्वीटी भाटिया, सतीश पुरी, सुरेश सेठी, सुदेश रानी, प्रतिनिधि रमेश मेहता, शंकर मित्तल ने अपनी मांगों को लेकर पत्र ईओ के नाम सौंपा। पार्षदों ने कहा कि बजट में कार्यालय के लिए स्टेशनरी, फर्नीचर व अन्य वस्तुओं के दाम ज्यादा रखे गए हैं जबकि नगर परिषद के पास इतनी आय नहीं है। कोटेशन वर्क को आम सभा में पास नहीं कराया जाता। शहर के अधिकतर वार्डों व मुख्य रास्तों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बार-बार कहने पर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


विकास कार्यों में भेदभाव का लगाया आरोप
पार्षद स्वीटी भाटिया ने कहा कि परिषद के अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है, सिर्फ तीन वार्डों में कार्य करवाए जा रहे हैं बाकियों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। अधिकारियों को बताना चाहिए कि क्या ये तीन वार्ड ज्यादा पिछड़े हुए हैं या बाकी वार्डों में बहुत ज्यादा विकास कार्य करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें