फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिड-डे मील के लिए स्कूलों को आज जारी होगा 2 करोड़ 93 लाख रुपये

Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में मिड डे मील लेते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में उधार से पक रहे मिड-डे मील के लिए शिक्षा विभाग ने आखिरकार बजट जारी कर दिया है। स्कूलों के खाते में मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा विभाग 2 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि जारी करेगा। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पिछले चार माह से उधार के राशन से मिड-डे मील तैयार हो रहा था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दिसंबर माह से स्कूलों को कुकिंग कॉस्ट जारी नहीं की थी। शिक्षकों को दुकानों से उधार में राशन लेकर विद्यार्थियों का मिड-डे मील तैयार करवाना पड़ रहा था। कई स्कूल ऐसे हैं जिन्हें उधार में राशन मिलना भी बंद हो गया था और शिक्षक खुद की जेब से राशन खरीदकर मिड-डे मील तैयार करवा रहे हैं। अब शिक्षा विभाग दिसंबर माह से लेकर मार्च माह तक का बजट जारी करेगा।

स्कूलों को ये जारी होती है कुकिंग कॉस्ट
शिक्षा विभाग प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 5 रुपये 45 पैसे और मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 8 रुपये 17 पैसे के हिसाब से कुकिंग कॉस्ट जारी करता है।
विज्ञापन


1469 कुक को अभी मिलेगी एक माह की ही सैलरी
मिड-डे मील तैयार करने में लगे कुक के लिए शिक्षा विभाग ने एक माह का वेतन ही जारी किया है। इन्हें बाकी वेतन के लिए इंतजार करना होगा। जिले में 1469 कुक हैं। इन्हें भी पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। शिक्षा विभाग प्रत्येक कुक को सात हजार रुपये प्रति माह वेतन जारी करता है। कुक के लिए शिक्षा विभाग ने 1 करोड़ 3 लाख का बजट जारी किया है।

प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कुकिंग कॉस्ट का बजट आ गया है। कुकिंग कॉस्ट की राशि जल्द ही स्कूलों के खाते में भेज दी जाएगी। मिड-डे मील को लेकर विद्यार्थियों को किसी तरह से दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें