फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 157 स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 1.57 करोड़ रुपये जारी

Thu, 01 Oct 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलों के मैदान में अब सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यालय की ओर से 1.57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत जिले के 157 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को एक-एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। बजट से स्कूलों में खेलों से संबंधित जरूरी सामान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना और विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही खेलों के लिए तैयार करना है।

जिले में 36 हाई स्कूल और 121 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। विभाग को यह बजट 31 मार्च 2027 तक खर्च करना होगा। आरोही स्कूलों समेत पात्र स्कूलों को बजट का वितरण संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

-
पोर्टल पर बतानी होगी खेल सुविधाओं की स्थिति

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में उपलब्ध खेल सुविधाओं का पूरा रिकॉर्ड तैयार करने के लिए आनलाइन स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल भी शुरू किया है। इसके माध्यम से प्रत्येक स्कूल को अपने यहां उपलब्ध खेल मैदान, खेल उपकरण और अन्य सुविधाओं की जानकारी आनलाइन अपलोड करनी होगी। इसके अलावा स्कूलों को यह भी बताना होगा कि उनके यहां किन खेल सुविधाओं की जरूरत है। इससे विभाग के पास जिले के प्रत्येक स्कूल की खेल सुविधाओं का डिजिटल रिकार्ड तैयार होगा और भविष्य में बजट तथा संसाधनों की जरूरत तय करने में भी मदद मिलेगी।
- डिजिटल मैपिंग होगी
स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान होने के बाद उन्हें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी मदद मिलेगी। विभाग की डिजिटल मैपिंग के जरिए यह भी सामने आएगा कि किस स्कूल में मैदान उपलब्ध है, कहां खेल उपकरण हैं और किन स्कूलों को अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत है।

प्रत्येक स्कूलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जिससे खेलों के सामान खरीदने के साथ मैदान की सफाई आदि करवा सकते हैं। डिमांड भी मांगी गई है ताकि रुपये का प्रयोग सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें