फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बसे हिसार रैली में भेजे जाने से दिल्ली, चंडीगढ़ सहित रूट प्रभावित

Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए जद्दो जहद करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जिले से करीब 160 बसें रवाना हुई। जिससे जिले में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहीं। डिपो प्रबंधन ने बाकी बची बसों से व्यवस्था बनाने के प्रयास किए।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद जिले में करीब 180 रोडवेज बसें हैं। ऐसे में 90 फीसदी से अधिक बसों को हिसार भेजने से नियमित रूटों के यात्रियों को दिक्कत आई। इन बसों के जरिए करीब पांच हजार कार्यकर्ता व तीन हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रैली में शामिल हुईं। हालांकि सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती होने से शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रही। छुट्टी के चलते सामान्य दिनों की अपेक्षाकृत यात्रियों की संख्या कम रही। मगर फिर भी जरूरी कार्यों से शहर आने वाले और दूसरे शहरों में जाने वाले लोगों को काफी इंतजार के बाद बस मिली। इस दौरान नए व पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली।

चंडीगढ़ व दिल्ली के 10-10 रूट व लोकल आधे से ज्यादा प्रभावित
- रोडवेज सहित समिति की बसों के हिसार जाने के कारण चंडीगढ़ व दिल्ली के दस-दस रूट प्रभावित हुए। वहीं हिसार, सिरसा, रतिया, टोहाना, भूना, उकलाना, भट्टू, आदमपुर सहित ग्रामीण रूट पर बसों की दिक्कत रही। बसों के रूट बंद होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक काफी देर से पहुंचे। वहीं ग्रामीण रूट पर यात्रियों को निजी वाहन व ऑटो का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर बाद तक तक लौटी बसें
- जिले से बसें सुबह 7 बजे रवाना होनी शुरू हो गई थी। वहीं प्रधानमंत्री के जाने के बाद बसें हिसार से फतेहाबाद के लिए रवाना हुई। जो दोपहर बाद तक बस स्टैंड पर पहुंची, जिसके बाद बसें अपने रूट की ओर भी चली। हालांकि शाम को बसें के आने के बाद कुछ ज्यादा फायदा लोगों को नहीं मिला। हालांकि हिसार-सिरसा रूट पर यात्रियों को शाम के बाद राहत मिली।
विज्ञापन


हिसार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बसें गई थी। कार्यक्रम के समापन के बाद जल्द ही वापिस आ गई थी, जिसके बाद बसों को रूट पर चलाया गया।
- अजय दलाल, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें