फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाबा मनसागर मेले के लिए रोडवेज चलाएगा 15 बसें

Fri, 06 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर मंदिर में दिवाली पर रविवार को लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज 15 विशेष बसें चलाएगा। फतेहाबाद और भट्टूकलां बस स्टैंड से सुबह सात बजे बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक ने विशेष बस सेवा की व्यवस्था की है। फतेहाबाद और भट्टूकलां बस स्टैंड से बसें रवाना होंगी। इसके अलावा भट्टूकलां मार्ग पर नियमित रूप से चलने वाली बस सेवा भी जारी रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।
रोडवेज महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को बाबा मनसागर मेले के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। सुबह सात बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

सिरढ़ान और किरढ़ान होकर गुजरेंगी बसें
मेले के दिन फतेहाबाद-ढिंगसरा-भट्टूकलां मुख्य सड़क बंद रहेगी। इस कारण रोडवेज ने बसों का मार्ग बदल दिया है। विशेष बसें सिरढ़ान और किरढ़ान गांवों से होकर गुजरेंगी। इससे इन दोनों गांवों के साथ रास्ते में पड़ने वाले क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी मंदिर तक पहुंचने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से बसों में सफर कर आसानी से मेले में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें