फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रुणेचा धाम के लिए रोडवेज ने शुरू की सीधी स्पेशल बस सेवा

विज्ञापन
फतेहाबाद। बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रुणेचा धाम के लिए बस को रवाना करते पूर्व विधायक दुड़ाराम
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाबा रामदेव के वार्षिक मेले रुणेचा धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फतेहाबाद डिपो से सीधी स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे नए बस स्टैंड से पूर्व विधायक दुड़ाराम ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रोडवेज संस्थान प्रबंधक राम सिंह एचरा ने बताया कि यह सेवा 24 सितंबर तक जारी रहेगी। बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे फतेहाबाद से रवाना होकर भट्टू, नोहर, रावतसर और पल्लू के रास्ते शाम 6 बजे रुणेचा धाम पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7 बजे रुणेचा धाम से चलकर शाम 5 बजे फतेहाबाद वापस आएगी।
प्रति यात्री किराया 610 रुपये निर्धारित किया गया है। रामाधणी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट हरिपुरा धाम के प्रधान मोहन लाल सैनी ने बताया कि पहले श्रद्धालुओं को कई बार बसें बदलनी पड़ती थीं। सीधी बस सेवा शुरू होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष सुविधा मिलेगी। इस दौरान इस दौरान हरिपुरा धाम के गद्दीनशीन राजेन्द्र भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें