फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैठक में रोडवेज कर्मचारियाें ने उठाईं लंबित मांगें

Thu, 25 Sep 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने पुरानी बसों की आपूर्ति और हैप्पी कार्ड की जांच की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नई बसें लाने और हैप्पी कार्ड के दुरुपयोग की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद। स्थानीय डिपो परिसर में रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा को लेकर वीरवार को हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डिपो प्रधान विजय नागपुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद मांगो के लिए यातायात प्रबंधक, कोषाधिकारी और कर्मशाला प्रबंधक से मिले और मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों से मिलने के बाद संघ के प्रदेश पदाधिकारी कुलदीप पाबड़ा, टोहाना से प्रधान कुलदीप कन्हड़ी, धर्मपाल टोहाना, उग्रसेन एमपी रोही, वरिष्ठ उप प्रधान संदीप, राजेंद्र बैजलपुर, हवा सिंह जांगड़ा ने कहा कि फतेहाबाद डिपो में दूसरे डिपो से पुरानी बसें मंगवाई जा रही है। उन पर रोक लगाई जाए और नई बसे मंगवाई जाएं। आए दिन बसें रूट पर खराब हो रही जिसके कारण फतेहाबाद की बसों पर से यात्रियों का विश्वास उठता जा रहा हैं।
संघ ने सरकार की ओर से बनाए गए हैप्पी कार्ड पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि रसूखदार लोगों ने हैप्पी कार्ड बना रखे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कार्ड धारकों की जांच करनी चाहिए। इस मौके पर राकेश माचरा, भजन सिंह , रमेश कंबोज, नितिन कंबोज रवि कंबोज, संदीप कंबोज, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें