फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन दिल्ली सीमा तक ही जाएंगी रोडवेज की बसें, ट्रांसपोर्टर भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस 9 व 10 सितंबर को दिल्ली की सीमा बंद रखेगी। इस दौरान कोई वाहन चालक दिल्ली में अगर जाना चाहेगा तो उसके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट का काम नहीं हो पाएगा। ऐसे में ट्रांसपोर्टर तो परेशान हैं ही, साथ ही दिल्ली सीमा तक रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद के ट्रांसपोर्टरों द्वारा दिल्ली से सामान मंगवाने व यहां से सामान दिल्ली तक भेजा जाता है। जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो दिन के राजधानी की सीमाओं को बंद रखने का निर्णय लिया है, ऐसे में दिल्ली से न तो ट्रांसपोर्ट का माल आ सकेगा और न ही जा सकेगा। ट्रांसपोर्टर सतीश मेहूवाला ने बताया कि पूरे हरियाणा में हजारों ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां दिल्ली से आती हैं और इससे पांच गुना दिल्ली में माल लेकर जाती हैं। दिल्ली के ट्रांसपोर्टरों से उनको सूचना मिली है कि दो दिन दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां नहीं जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से माल ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों का किराया 25 से 30 हजार एक तरफ का होता है। वहीं दो दिन ट्रांसपोर्टेशन का कार्य नहीं हो पाएगा और अगले दो दिन वाहनों को लाइनों में इंतजार करना होगा। ऐसे में चार दिन काम नहीं हो पाएगा और ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान होगा। फतेहाबाद के ट्रांसपोर्टर मनोज बजाज ने बताया कि अगर ट्रांसपोर्ट का काम रुका तो पूरे हरियाणा में ट्रांसपोर्टरों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। दिल्ली सरकार को चाहिए था कि इसके लिए सही रूट प्लान बनाया जाए।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस ने भेजा पत्र
वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने फतेहाबाद रोडवेज परिवहन निगम को पत्र भेजकर दिल्ली सीमा तक ही बसें भेजने को कहा है। फतेहाबाद से दिल्ली के लिए प्रतिदिन एक हजार यात्री आते व जाते हैं, जो प्रभावित होंगे। दिल्ली सीमा पर उनको अलग से साधन लेकर जाना पड़ेगा।

कोट
फतेहाबाद से दिल्ली के लिए जाने वाली बसों का संचालन केवल दिल्ली सीमा तक रहेगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से रोडवेज के पास पत्र आया है। नौ से 10 सितंबर तक बसें केवल दिल्ली सीमा तक ही जाएंगी। फतेहाबाद रोडवेज डिपो से 15 व टोहाना सब डिपो से पांच बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है।
विज्ञापन




-शेर सिंह, महाप्रबंधक रोडवेज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें