फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में फतेहाबाद से गांव नहला जा रही रोडवेज बस सरसों के खेत में पलटी

Wed, 12 Jan 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

बस में 30 से ज्यादा सवारियां थी। घटना की दो घंटे तक न जीएम को सूचना न पुलिस को जानकारी हुई।
विज्ञापन
खेत में पलटी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में फतेहाबाद बस स्टैंड से गांव नहला जा रही रोडवेज बस गांव धांगड़ से निकलते ही एक साइड में पलट गई। बस में सवार यात्री खिड़कियों के रास्ते से बाहर निकले। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस से बाहर निकले युवाओं ने अन्य यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि किसी यात्री को बड़ी चोट नहीं आई।

 

बाद में क्रेन भेजकर बस को सीधा करवाया और वापस बस स्टैंड की कार्यशाला पहुंचाया गया। हैरानी की बात यह है कि हादसा होने के दो घंटे तक भी न रोडवेज महाप्रबंधक को सूचना दी गई और न ही पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।

रात्रि ठहराव के लिए रोजाना जाती है बस

जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस रोजाना नहला में रात्रि ठहराव करती है। शाम को 5 बजे बाद बस आखिरी चक्कर में करीब 30 सवारियों को लेकर नहला की ओर रवाना हुई। बस चालक सोनू व परिचालक राममेहर के अनुसार बस जैसे ही धांगड़ से निकलकर मोहम्मदपुर रोही की तरफ जाने लगी तो रजवाहे पर मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस कच्ची जगह में उतर गई।

 

इससे बस एक तरफ पलट गई। बस में ज्यादातर युवा सवारियां थी, इसलिए खिड़कियों के रास्ते से वह बाहर निकले। हालांकि, किसी भी सवारी को बड़ी चोट नहीं आई। बाद में ड्यूटी सेक्शन में सूचना देकर क्रेन मंगवाई गई और बस को सीधा करके बस स्टैंड स्थित कार्यशाला पहुंचाया गया। सवारियां अपने गंतव्य पर दूसरे वाहनों के माध्यम से रवाना हुई।

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में साइड में बस उतर गई। बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। मुझे सूचना समय पर मिलें या ना मिलें, लेकिन कैजुअल्टी नहीं होनी चाहिए थी। -शेरसिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज

रोडवेज बस पलटने के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं आई। हमें तो मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली, लेकिन तब तक बस को बस स्टैंड पहुंचाया जा चुका था। -जगजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें