फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेलवे अंडरपास में फंसी रोडवेज बस, ग्रामीणों ने बाहर निकाले 50 यात्री

Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अमानी अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसी बस और बस को निकालते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना-खनौरा रोड स्थित रेलवे अंडरपास में बुधवार शाम करीब तीन फीट गहरे पानी में हरियाणा रोडवेज की बस फंस गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पानी बस के फर्श तक पहुंचने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से बस को करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन के फतेहाबाद डिपो की बस चंडीगढ़ से फतेहाबाद लौट रही थी। दोपहर करीब पांच बजे टोहाना से फतेहाबाद जाते समय चालक बस को अंडरपास में ले गया। वहां पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से बस आगे बढ़ते ही इंजन बंद हो गया और वह पानी में फंस गई। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे।
सूचना मिलते ही खनौरा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर मंगवाकर लोहे की तार से बस को बांधा और टोचन शुरू किया। कुछ यात्री बस से उतरकर पैदल बाहर आए। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को पहले सुरक्षित निकाला। सदर पुलिस और गुप्तचर विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की।
विज्ञापन

यात्रियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से अंडरपास में पानी भरने पर बेरिकेड और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की। गांव खनौरा के सरपंच जगसीर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बारिश के दिनों में पानी इस अंडरपास में जमा हो जाता है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है प्रशासन को इसके लिए निकासी के इंतजाम करने चाहिए ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो।

अमानी अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसी बस और बस को निकालते हुए ग्रामीण

अमानी अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसी बस और बस को निकालते हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें