फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, महिला व चालक घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव दरियापुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल महिला।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर के पास रोडवेज बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार गांव कालवास निवासी गीता और चालक गांव बुर्ज निवासी रामस्वरूप घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि हादसे में घायल महिला के भतीजा गांव बुर्जु निवासी अनिल बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव कालवास निवासी गीता अपने भतीजा अनिल के घर गई हुई थी। मंगलवार को भतीजा के साथ वापस अपने गांव जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब कार गांव दरियापुर के पास पहुंची तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक रामस्वरूप और महिला गीता घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें