फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप चालक ने बाइक को मारी साइड, दंपती और बच्चा गंभीर

विज्ञापन
भूना में कुलां रोड पर हुए हादसे के बाद मौके पर खड़ी पिकअप गाड़ी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। कुलां रोड पर सोमवार की दोपहर बाद पिकअप गाड़ी के चालक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय साइड मार दी। इससे मोटरसाइकिल पिकअप के एक कुंडे में फंस जाने से लगभग तीन सौ फुट तक सड़क पर घसीटते गई। दुर्घटना में बाइक चालक दंपती व एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल के चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड टोहाना मे एसए पद पर तैनात नहला निवासी राजेश कुमार व उसकी पत्नी बबीता तथा मासूम बच्चा अर्जुन वीर सिंह सोमवार की शाम करीब दो बजे टोहाना वाया भूना से नहला अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। परंतु कुलां रोड पर डूल्ट बस स्टैंड के पास तेज गति में पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए साइड मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी का चालक शराब के नशे में धुत था और उसने जैसे ही ओवरटेक किया तो पिकअप के डाले की कुंडी मोटरसाइकिल में अटक गई। जिससे बबीता व बच्चा सड़क पर जा गिरा और राजेश को दो सौ फुट तक पिकअप घसीटते हुए ले गई। उन्होंने बताया कि पिकअप सड़क पर दौड़ रही थी। राजेश कुमार सड़क पर लहूलुहान होकर घसीटा हुआ जा रहा था। एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने बहादुरी का परिचय दिखाते हुए पीछा करके पिकअप गाड़ी को रुकवाने में बड़ा योगदान दिया। लेकिन पिकअप गाड़ी रुकी तो चालक मौके से भाग गया जो लहरिया गांव का बताया गया है। घायल दंपती व बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। परंतु उनकी हालत नाजुक होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें