फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा, स्कूलों से विद्यार्थियों को भेजा जा रहा घर

विज्ञापन
फतेहाबाद में बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए लगाए गए कैंप में जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाढ़ के पानी के कारण आंखों में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आंख संबंधित बीमारी के कैंपों में जांच के दौरान पांच सौ से ज्यादा केस मिल चुके हैं। ये ही नहीं संक्रमण बढ़ रहा है और इसके साथ ही छात्र स्कूल पहुंच रहे हैं। आंखों में संक्रमण के चलते स्कूल संचालक छात्रों को वापस घर भेज रहे हैं। हालांकि विभाग ने आई फ्लू की पुष्टि नहीं की है। आंखों के संक्रमण से बचाव को लेकर विभाग एडवाइजरी भी जारी कर चुका है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कैंपों में जांच के दौरान चर्म रोगी केस सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। चर्म रोगी केसों का आंकड़ा तीन हजार पार हो गया है। अब तक 3004 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा बुखार के 1355 केस मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में लगाए जा रहे कैंपों की स्थिति
जिले में लगाए गए कैंप : 1187
कैंपों में हुई जांच : 13935
बुखार केस मिले : 1355
पेट संबंधित रोगी मिले : 603
सांप काटने के केस मिले : 3
आंख में संक्रमण केस मिले : 589
चर्म रोगी मिले : 3004
अन्य बीमारी से ग्रस्त मिले : 8261
ओआरएस पैकेट बांटे गए : 3547

आंखों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ये करें
- हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं।
- चिकित्सा विशेषज्ञ की सलाह लें और दिए गए उपचार का पालन करें।
- आंखों को आराम देने के लिए नियमित रूप से ठंडे कंप्रेस लगाएं।
- तौलिए व अन्य वस्त्रों को सांझा करने से बचें
- उपचार के समय आंखों की सफाई के लिए स्वच्छ और नम कपड़े का उपयोग करें।
- अपने आंखों को छूने से पहले और बाद में हाथों को धोएं।
कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ ग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। चर्म रोग के केस ज्यादा सामने आए हैं। आंखों के संक्रमण को लेकर एडवाइजारी जारी कर रखी है। लोग इसका पालन करें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें