फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन हजार लोगों ने भरा गृहकर बिल, 24 हजार ने नहीं उठाया छूट का फायदा

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर भरते हुए लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा गृहकर पर दी गई छूट के आखिरी दिन छुट्टी के दिन भी काउंटर खुले रहे। छुट्टी के बावजूद नगर परिषद की गृहकर शाखा में 3.19 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। दो माह में नगर परिषद फतेहाबाद में तीन हजार लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा चुके है हालांकि 24 हजार ने अभी तक गृहकर जमा नहीं करवाया है। तीन दिन में नगर परिषद के पास 14 लाख रुपये गृहकर जमा हो गया है। गृहकर पर नगर निकाय ने छूट दे रखी थी। छूट के आखिरी दिन होने के चलते नगर परिषद में छुट्टी के बावजूद काउंटर खुले रहे। सोमवार को गृहकर के लिए दो काउंटर लगाए गए। यहां पर 3.14 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ। नगर निकाय ने वर्ष 2023-24 के गृहकर बिल पर 10 फीसदी और पिछले बिल के ब्याज पर 30 फीसदी की छूट 31 जुलाई तक दी थी।
विज्ञापन

बिल ठीक करवाने के लिए भी लगी रही लाइन
नगर परिषद द्वारा शहर में 25 हजार बिल बांटे जा चुके है। बिल में गलतियों के चलते ठीक करवाने के लिए सोमवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही। नगर परिषद द्वारा जो बिल जारी किए गए है उसमें प्रॉपर्टी मालिक के नाम में गलतियां और जो बिल जमा हो चुके है उसे भी अपडेट नहीं किया गया है।

शहर में 27 हजार प्रॉपर्टी
नगर परिषद की पुरानी सीमा में 27 हजार प्रॉपर्टी है। प्रॉपर्टी बिल को लेकर इस बार नगर परिषद ने निजी एजेंसी को ठेका दिया था। एजेंसी द्वारा बिल बांटे गए है। प्रति बिल का नगर परिषद एजेंसी को 38 रुपये प्रति भुगतान करेगी।
विज्ञापन

बढ़ सकती है छूट
नगर निकाय प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट को बढ़ा सकता है। हालांकि अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। दो या तीन दिन में छूट बढ़ाने का पत्र जारी हो सकता है। नगर निकाय पिछले साल भी ब्याज पर सौ फीसदी की छूट दे चुका है।
कोट
नगर निकाय द्वारा गृहकर पर छूट दी गई थी। तीन दिन छुट्टी के बावजूद काउंटर खुला रहा है। काफी संख्या में लोगों ने गृहकर जमा करवाया है। नगर निकाय अगर छूट को आगे बढ़ाता है तो रिकवरी में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें