फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख 35 हजार 218 रुपये ठोका जुर्माना

Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने मिल मालिक पर बिजली चोरी का 42 लाख 35 हजार 218 रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम की औचक कार्रवाई के बाद आस पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि को करीब पौने एक बजे हिसार विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता भीमसैन, उपमंडल अधिकारी सतीश कुमार, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, भीम सिंह, अजीत सिंह आदि के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने हरी ब्रदर्स राइस मिल हांसगा में छापा मारा।

उक्त मिल 11 हजार वोल्टेज की सीधी सप्लाई के साथ अवैध रूप से चल रही थी। विजिलेंस अधिकारियों ने बिजली चोरी की वीडियोग्राफी एवं फोटो लेकर कार्रवाई शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मील में विद्युत लोड भार की गणना के बाद टीम ने 42 लाख 35 हजार 218 रुपये का जुर्माना अदा करने का नोटिस मिल मालिक सरदार सुंदर सिंह को दिया है।

जिसे एक सप्ताह के अंदर जुर्माना राशि अदा करने की हिदायत भी दी है। उक्त तारीख तक जुर्माना जमा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विजिलेंस टीम के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया है कि सुंदर सिंह की राइस मिल में बिजली की सीधी सप्लाई करके निगम को चुना लगाया जा रहा था।

टीम ने आरोपी मील मालिक के खिलाफ बिजली चोरी की उचित कार्रवाई करते हुए 42 लाख 35 हजार 218 रुपये का जुर्माना लगाया है।

बिजली विभाग के एक्सईन आरएस सब्रलवाल ने बताया कि विजिलेंस हिसार, भूना एसडीओ के साथ मिलकर टोहना की टीम ने ज्वाइंट आपरेशन के दौरान गांव हसंगा में हरी ब्रदर्स शेलर पर छापा मारा जहां पर पिछले डेढ़ साल से बिजली की चोरी चल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें