फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल से चावल के बैग चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना में चंडीगढ़ रोड़ स्थित एक राइस मिल से चावल से भरे बैग चोरी हो गए। राइस मिल मालिक ने इसको लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक भाटिया नगर निवासी राजकुमार ने पुलिस चौकी को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ रोड़ स्थित केके राइस एवं जनरल मिल्स चलाता है। उसने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को अपने मिल्स को संभाल कर गया था। जब अगले दिन शनिवार की सुबह आकर देखा तो गोदाम से 65 से 70 बैग चावल के गायब थे। जिसे कोई चोर चोरी करके ले गया। राइस मिल्स मालिक राजकुमार की शिकायत पर पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें