फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप, लोग भटके

Mon, 24 Aug 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघुसचिवालय के बाहर धरना देते पटवारी व कानूनगो। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मांगों के समर्थन में पटवारियों और कानूनगो की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल से सोमवार को जिले में राजस्व कामकाज ठप रहा। रजिस्ट्री, इंतकाल, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, भूमि पैमाइश और दस्तावेजों से जुड़े जरूरी काम अटक गए। तहसीलों में लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

राज्य कमेटी के आह्वान पर रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने काम छोड़कर जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
हड़ताल के कारण तहसीलों में रजिस्ट्री और इंतकाल का काम प्रभावित रहा। आय एवं जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सके। भूमि पैमाइश और दस्तावेजों से जुड़े कार्य भी अटक गए। ई-दिशा केंद्रों पर जमाबंदी और इंतकाल सहित अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित रहीं। दूर-दराज के गांवों से तहसीलों में पहुंचे ग्रामीणों को काम नहीं होने से दिनभर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

पटवारियों और कानूनगो ने जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार के नेतृत्व में जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निशानदेही का काम ऑपरेटर के माध्यम से रोवर मशीन से करवाने की मांग की।
कृष्ण कुमार ने कहा कि ऑनलाइन राजस्व पोर्टलों में तकनीकी खामियां हैं। इससे रोजमर्रा के राजस्व कार्य निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे का अतिरिक्त काम भी पटवारियों को दिया गया है। उनका मुख्य काम राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा करना है। अतिरिक्त सर्वे कार्य से नियमित काम प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने नए सरकारी सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल पर कई तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं। इससे लोगों के काम समय पर नहीं हो पाते।
धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान भोला सिंह और अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने समर्थन दिया। दोनों नेता अपने साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। इस मौके पर जिला कैशियर बलबीर सिंह, सीता राम, करनैल सिंह, विक्रम डारा, मोहन लाल, संदीप और उमेश सहित अनेक पटवारी और कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें