फतेहाबाद । अग्रोहा विकास ट्रस्ट के जिला प्रधान एवं एसएस जैन सभा श्याम नगर के प्रधान सुरेन्द्र मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्र बंधुओं की बैठक हुई।
बैठक में संबोधित करते हुए मित्तल ने दावा किया कि सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाला 42वां विशाल वार्षिक मेला ऐतिहासिक होगा। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी तथा समस्त अग्र बंधुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अग्रोहा मेले के लिए निमंत्रण दें।
मित्तल ने बताया कि इस मेले में देश की अनेक महान हस्तियां शिरकत करेंगी। मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रोहा धाम के संरक्षक व जी-टीवी के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा, निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री विरेन्द्र गोयल, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल उपस्थित शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बजरंग गर्ग व राष्ट्रीय महासचिव गजानंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि मेले में अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु श्री कुमार स्वामी भक्तों को अपना आशीर्वाद देंगे।
बैठक के दौरान सुरेंद्र मित्तल ने कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी तथा समस्त अग्र बन्धुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अग्रोहा मेले के लिए निमंत्रण दें। मित्तल ने बताया कि मेले में छप्पन भोग सुबह 9 बजे लगेगा व 10 बजे भंडारा शुरू हो जाएगा। इसके बाद ध्वजारोहण सुबह 10:15 बजे होगा।
इस बैठक में संरक्षक देवीदयाल तायल, रामकुमार मंगल, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद गर्ग भिरडाना, उपप्रधान विनोद मित्तल, सहसचिव हरिप्रकाश बंसल आदि मौजूद थे।