फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग घर की शान है, उनके दिखाए रास्ते पर चलें

Tue, 10 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर फतेहाबाद के एसडीएम संतलाल पचार, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव,  एडवोकेट योगेश गुप्ता, भारत विकास परिषद सदस्य केके अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, हरभगवान मिगलानी, जितेश मेंहदीरता, कुलभूषण मुंजाल, सीपी आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की रीढ़ है। हम अपने जीवन में अपने बुजुर्गों से सीखते रहते हैं। आज के आधुनिकतावादी युग में बुजुर्गों के महत्वों को युवा कम महत्व दे रहे हैं जो चिंतनीय है।

उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग ही घर की शान है। बुजुर्गों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है।
विज्ञापन


उन योजनाओं का सीधा लाभ बुजुर्गों को मिले, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपनी जवाबदेही निश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को नागरिक अस्पतालों में इलाज करवाने, हरियाणा राज्य की बसों में यात्रा करने के लिए विशेष पंक्ति की सुविधा प्रदान करने, यात्रा किराये में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने जैसी योजनाएं लागू की है।

उन योजनाओं का सीधा लाभ वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की शिकायतों के निवारण के लिए जिला में जिला शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया है जिसमें बुजुर्ग अपनी कोई भी समस्या रख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें