फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तोड़फोड़ के मुआवजे की मांग, नगर पालिका पहुंचे सती मंदिर बस्तीवासी

Mon, 27 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया नगरपालिका के नोटिस पर दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचे बस्ती वासी :संवाद
विज्ञापन
रतिया। सती मंदिर के पास रहने वाले 11 परिवारों के मुखियाओं ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर दो साल पहले घरों में हुई कथित तोड़फोड़ के मामले में मुआवजे की मांग उठाई। नगरपालिका कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिलने पर बस्तीवासियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बस्तीवासी राम भगत ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला के पास करीब 80 वर्षों से उनके परिवार रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बुजुर्ग इस स्थान पर रहकर शहर की चौकीदारी करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 में नगरपालिका के तत्कालीन अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उनके मकानों में तोड़फोड़ की और सामान भी उठा लिया।
राम भगत ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने धरना दिया था। धरना समाप्त करवाने पहुंचे अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई और जगह की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन दो साल बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत जन संवाद पोर्टल पर दी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के संबंध में नगरपालिका अधिकारियों ने सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन सुबह से कार्यालय में मौजूद रहने के बावजूद कोई अधिकारी नहीं मिला। बस्तीवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान करवाने और नुकसान की भरपाई देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इंतजार के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होने से परिवारों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें