भूना। राजकीय महाविद्यालय में रावण का जलता हुआ पुतलास्त्रोत आयोजक
भूना। राजकीय महाविद्यालय मैदान में मंगलवार शाम दशहरा महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का रिमोट कंट्रोल सिस्टम फेल हो गया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पणा पंकज पसरीजा ने रिमोट का बटन दबाकर दहन शुरू करने का प्रयास किया लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पुतले में आग नहीं लगी।
इसके बाद नीचे से आग लगाकर रावण के पुतले का दहन किया गया। कुछ ही देर में पुतला जल उठा और मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्री राम कृष्ण कला मंच की ओर से आयोजित 75वीं रामलीला का समापन दशहरा महोत्सव के साथ हुआ। कई दिनों तक चले मंचन में कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया।
इस अवसर पर क्लब प्रधान हरविंदर मेहता, डायरेक्टर सुरेंद्र हंस, राजेश चराया, राकेश मदान, सुनील खुराना, सरपंच सुरेश कंबोज और बलविंदर सिंह कैरो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।