फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घग्गर नदी में जलस्तर घटने से मिली राहत, बाढ़ का खतरा टला

Fri, 12 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चांदपुरा हेड से घग्गर में बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
जाखल। घग्गर नदी में जलस्तर घटने से क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी में पानी का बहाव कम आंका गया है, वहीं शुक्रवार को रंगोई नाला में पानी का स्तर गिरा है। इससे फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ का खतरा टल गया है। इससे बीते कई दिनों से बाढ़ के खतरे से भयभीत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र में घग्गर नदी व रंगोई नाले में लगातार बढ़े जलस्तर के बाद बाढ़ बचाव प्रबंधों में जुटे प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। चांदपुरा साइफन पर 15080 क्यूसेक पानी का स्तर है, जो कि 15320 तक पहुंच गया था। शुक्रवार शाम की प्रशासनिक रिपोर्ट में नदी के गुहला चीका हेड पर 44,484 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जो 24 घंटे पहले की तुलना में 4050 क्यूसेक कम हुआ है। वहीं नदी के खनौरी हेड पर भी पानी में 150 क्यूसेक गिरावट हुई है।

शुक्रवार शाम को यहां नदी के चांदपुरा साइफन पर पानी का स्तर 240 क्यूसेक कम हुआ दर्ज किया गया है। वहीं रंगोई नाला के पानी में भी 200 क्यूसेक गिरावट आई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में जलस्तर की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से नदी में पीछे से जलस्तर में तेज़ी से गिरावट हुईं है। उससे क्षेत्र में घग्गर नदी व रंगोई नाले के जलस्तर में स्वाभाविक रूप से गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-







शुक्रवार शाम को कहां कितना जलस्तर



गुहला चीका हेड 44484 क्यूसेक



खनौरी हेड 14050 क्यूसेक



चांदपुरा साइफन 15080 क्यूसेक



रंगोई नाला 5300 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें