फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजीकृत किसान अपनी जगह दूसरे को नामांकित कर बेच सकेंगे अपनी फसल

Mon, 30 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी का गेट। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाजमंडी में गेहूं की फसल बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। यदि कोई पंजीकृत किसान अनाजमंडी में अपनी फसल बेचने के लिए किसी मजबूरी में नहीं आ सकता है तो वह फसल बेचने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति भी नामांकित कर सकता है। इसके बाद नामांकित व्यक्ति बायोमेट्रिक पहचान देकर फसल बेच सकेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडी के लिए 56 नई बायोमेट्रिक मशीनें खरीदी हैं। जिले की सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे शुरू किए गए हैं। बायोमेट्रिक मशीनों के जरिए किसान या उसके नामांकित व्यक्ति का वेरिफिकेशन मौके पर ही हो जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया में भी तेजी आएगी और बिना पंजीकृत किसान एमएसपी पर फसल नहीं बेच सकेगा।
जिले में रबी फसलों की सरकारी खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 1 अप्रैल से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मार्किट कमेटी ने इस बार किसानों की सुविधा के लिए मेरा फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकृत होना अनिवार्य किया है ताकि मंडी में फसल लाते समय उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को अब किसान टोकन कटने से पहले अपने मनोनीत व्यक्ति को बदलने की छूट दी है। यदि पंजीकृत किसान स्वयं मंडी आने में असमर्थ है, तो वह नामित व्यक्ति अपनी बायोमेट्रिक पहचान देकर फसल बेच सकेगा। यह बदलाव उन महिलाओं व बुजुर्गाे को राहत प्रदान करेगा जिन्होंने अपने नाम पर फसल का पंजीकरण करवाया है। रबी के सीजन के लिए जिले में अब तक 73,759 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।

प्रदेश सरकार एमएसपी पर गेहूं की खरीदारी नहीं करना चाहती। ऐसे में खरीद के लिए अनावश्यक शर्तें लगा रही है। ताकि किसान निजी व्यापारियों को फसल बेचने को मजबूर हो जाए। वहीं प्रदेश सरकार अनाज मंडियों को खत्म करना व साइलो को बढ़ाना देना चाहती है। इसके विरोध में किसान संगठन एक अप्रैल को उपायुक्त से मिलेंगे।

=मंदीप नथवान, जिला प्रधान, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, फतेहाबाद।

:: किसानों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसानों में अफवाह फैली है कि एमएसपी पर फसल बेचने के लिए किसान को तीन गारंटर लाने होंगे। पंजीकृत किसान के स्थान पर अन्य मनोनीत व्यक्ति भी फसल बेच सकेगा। जिले की सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे शुरू किए गए हैं। 56 नई बायोमेट्रिक मशीनें खरीदी गई हैं ताकि बायोमेट्रिक मशीनों के जरिए किसान या उसके मनोनीत व्यक्ति का वेरिफिकेशन मौके पर हाे सके।
विज्ञापन


-राजेश नैन, मंडी सुपरवाइजर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें