रतिया। गांव मेहमड़ा निवासी सोनू के बयान पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में गुरसेवक, देबू व ठाकुर सिंह शामिल है।
सोनू ने बताया कि वह तूड़ी की ट्राॅली के मजदूरी के रुपये अपने साथियों को देने जा रहा था तभी रास्ते में गुरुसेवक ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उसने मना किया तो गुरुसेवक ने अपने भाई व चाचा को बुला लिया और दोनों ने उसके सिर पर रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई छिंद्रपाल व पत्नी रणजीत कौर भी बाहर आ गए। उन्होंंने बीच बचाव का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनसे भी मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।