फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारहवीं की परीक्षा में नहीं पकड़ा गया नकल का कोई केस

Fri, 10 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में परीक्षा को लेकर निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की फिजिक्स और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गई। जिले के 20 केंद्रों पर करीब 2600 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से 13 उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया। इस दौरान नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एसडीएम टोहाना, डीईओ फतेहाबाद, बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने 6-6 केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में अब तक हुई परीक्षाओं में नकल के चार केस ही पकड़े गए है। अहम बात यह है कि परीक्षा में इस बार फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया है। जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें