फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओएसटी में एएनएम की भर्ती फिर अटकी, अब 10 को होगी परीक्षा

Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा मुक्ति केंद्र में चल रहे ओएसटी सेंटर में एएनएम की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से अटक गई है। आवेदकों की लिखित परीक्षा अब 10 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


पहले यह परीक्षा 29 नवंबर को होनी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि अधिकारियों के मौजूद न होने के चलते इसे रद्द कर दिया गया। अब 10 दिसंबर का दिन तय किया गया है। विभाग की तरफ से एएनएम के एक पद के लिए 42 आवेदन आए हुए हैं। पहले परीक्षा 22 अगस्त को होनी थी, लेकिन इसको रद्द कर दिया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियम अनुसार भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जानकारी समय-समय पर वेबसाइट पर अपलोड भी की जा रही है। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन

एनएचएम की रुकी भर्ती फिर से शुरू

फतेहाबाद। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अलग-अलग पदों पर रोकी गई भर्ती प्रक्रिया को भी फिर से शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रतिया, टोहाना और भूना में पुरुष आयुष मेडिकल ऑफिसर, उप नागरिक अस्पताल टोहाना और सीएचसी जाखल में महिला आयुष मेडिकल ऑफिसर, सीएचसी भूना, बड़ोपल और भूथन कलां में लेखाकार, सिविल सर्जन कार्यालय में लेखाकार सहायक और सीएचसी भूथन कलां और भट्टूकलां में लेखाकार सहायक के पद पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें