फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों से पिस्तौल और कार बरामद

Thu, 25 Sep 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर हुए हत्याकांड के दोनों आरोपियों विनेाद ओर दीपक को बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व पुलिस ने दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग की गई पिस्तौल और कार बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 21 सितंबर की रात को ट्रक यूनियन की पास गांव बलियाला निवासी सुरेंद्र की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 22 को हत्यारोपी विनोद और दीपक को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों से हत्या में प्रयोग की गई एक पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और कार बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को पुन: अदालत में पेश किया जहां अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी कर्मसिंह ने बताया कि दो आरोपियाें को जेल भेज दिया है। बाकी  आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें