फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15 दिन बाद राशन वितरण शुरू, कई जगह मशीनें बंद

Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर के खेमा खाती रोड पर एक राशन डिपो पर मशीन के चलने के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सरकारी राशन डिपो पर गरीब परिवार को मिलने वाले राशन का वितरण मंगलवार से शुरू हो गया है। सितंबर माह का राशन डिपो पर करीब 3 तारीख को पहुंच गया था, लेकिन बंट नहीं रहा था।
विज्ञापन

सरकार की ओर से पोर्टल का साॅफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। जिस कारण से राशन डिपो पर राशन बांटने के लिए दी गई मशीनें काम नहीं कर रही थी। सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण पिछले 15 दिनों से यह प्रक्रिया ठप थी, जिससे जिले के लाखों परिवारों को राशन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
सोमवार रात को मुख्यालय की ओर से मशीनों के चलने के मैसेज सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ। जिसके बाद मंगलवार को जिले में राशन डिपो संचालकों ने मशीन को चालू कर राशन बांटने की कोशिश की तो कुछ जगह पर मशीनें चल गई है तो कुछ जगह अभी भी बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

वहीं जैसे ही डिपो संचालक ने पोर्टल के शुरू होने की सूचना आस-पास के लोगों को दी तो तुरंत ही डिपो पर राशन लेने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


कुछ जगह चली मशीनें तो कुछ जगह अभी भी बंद

मंगलवार को जिले में राशन डिपो संचालकों ने मशीनों को चालू कर राशन वितरण का काम शुरू करना चाहा लेकिन कुछ अभी भी बंद पड़ी हैं। उनमें अभी भी साॅफ्टवेयर अपडेट का आप्शन दिखा रहा है। जिस कारण जिले में अभी तक पूरी तरह से राशन का वितरण शुरू नहीं हुआ है। डिपो का संचालक करने वाली महिला सुनीता देवी ने बताया कि उनकी मशीन अभी भी ठीक से काम नहीं कर रही है। इससे काम में रुकावट आ रही है।



जिले में है करीब 1,84,244 राशन कार्ड धारक

जिले में करीब 1,84,244 राशन कार्ड हैं। इनमें करीब 6 लाख 72 हजार सदस्य को राशन मिल रहा है। इस बार इन सभी लाखों लोगों को राशन लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं अभी भी जहां पर मशीनें सही से काम नहीं कर रही हैं, उन लोगों को ओर भी इंतजार करना पड़ेगा। जब तक सभी मशीनें नहीं चल जाती तब तक राशन के बांटने की प्रकिया रुकी रहेगी।



सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद मशीनें चल गई हैं। अभी कुछ मशीनों में दिक्कत आ रही है, उसे भी दूर करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जहां पर मशीनें शुरू हो गई हैं। वहां पर राशन का वितरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


- विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें