फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया के खिलाड़ी सौरभ कुमार श्रीलंका के खिलाफ एक ही ओवर में 22 बनाकर टीम को जिताया

Mon, 12 Jun 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दुबई में क्रिकेट मैंच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सौरभ को मैन ऑफ द मैच का ​खिताब देते अति​थि।
विज्ञापन
रतिया। यूएई के शारजहां में संचालित की गई अंतरराष्ट्रीय प्रो क्रिकेट लीग में भारत ने श्रीलंका को 19 ओवर में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें श्रीलंका ने भारतीय टीम को 20 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने यह मैच 19 ओवर में जीत लिया। इस मैच में आखिरी दो ओवर में आखिरी विकेट पर भारतीय टीम को 12 गेंदों में 22 रन चाहिए थे, रतिया के खिलाड़ी सौरभ ने 19वें ओवर में पहली चार गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से भारतीय टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान जयनाथ मान सिंह ने 18, राहुल चांपा 21, सौरभ कुमार ने 50 व अभय 20 रन बनाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में आसिम सरकार ने एक विकेट, सौरभ कुमार दो विकेट और अभय ने तीन विकेट झटके। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब सौरभ को दिया गया। भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय प्रो क्रिकेट लीग में फाइनल मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें