फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर गिरी गाज: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद रतिया तहसीलदार निलंबित, भाजपा पदाधिकारियों ने की थी शिकायत

Tue, 31 Dec 2024 06:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया

सार

पिछले दिनों भाजपा नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपों से घिरे रतिया के तहसीलदार विजय कुमार को अब प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय महेंद्रगढ़ डीसी कार्यालय रहेगा।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया के तहसीलदार पर गाज गिरी है। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार ने रतिया के तहसीलदार विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय महेंद्रगढ़ उपायुक्त कार्यालय रहेगा। राजस्व एवं आपदा विभाग के वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से तहसीलदार विजय कुमार के निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दिनों भाजपा के जिला सचिव कुलवंत सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने रतिया तहसीलदार विजय कुमार पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। कुछ समय पहले रतिया दौरे पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के समक्ष भी मामले को रखा गया था। 

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों से भरी बैठक में जिला महामंत्री अशोक जाखड़ ने भी तहसीलदार की शिकायत की थी। उसी कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डीसी मनदीप कौर को मामले की जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल से जांच करवा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। पहले डीसी मनदीप कौर ने रजिस्ट्री क्लर्क मुकेश कुमार को निलंबित किया था।
विज्ञापन


वहीं, अब प्रदेश सरकार ने तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जब तहसीलदार विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें