फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो युवक 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन सहित पकड़ा गया युवक गामा ,स्त्रोत पुलिस पीआरओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रतिया। नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रतिया क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो हेरोइन तस्करों को करीब 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पहले मामले में एवीटी स्टाफ की टीम एएसआई सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम जब रतिया-हांसपुर रोड पर नवकार राइस मिल के पास पहुंची तो मिल के पास खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और एकदम से खेतों की तरफ जाने लगा।
शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बलबीर उर्फ राजू निवासी कलोठा हाल लाली रोड, रतिया बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 13.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बलवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में थाना सदर रतिया प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी टीम एसआई हंसराज के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर गश्त के दौरान गांव सरदारेवाला में मौजूद थी। इसी दौरान गांव की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम जगराम उर्फ गामा निवासी सरदारेवाला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें