फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार होती तो बच जाती 12 जिंदगियां: भाखड़ा नहर पर पहुंचे हिसार रेंज के कमिश्नर, दो लोग अभी भी लापता

Mon, 03 Feb 2025 04:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला के पास शुक्रवार रात भाखड़ा में गिरी क्रूजर कार में सवार 14 लोगों में से दो बच गए। 10 के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं दो अभी भी लापता हैं। 
विज्ञापन
हादसे का मंजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के रतिया के गांव सरदारेवाला भाखड़ा नहर में 14 लोगों सहित गिरी क्रूजर गाड़ी में अभी तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत होने हो चुकी है। वहीं घटना के चौथे दिन सोमवार को अभी भी दो लोग लापता हैं, जिनकी प्रशासन द्वारा तलाश की जा रही है। सोमवार को हिसार रेंज के कमिश्नर ए श्रीनिवासन, जिला उपयुक्त मनदीप कौर एसडीएम जगदीश चंद्र, सिंचाई विभाग के एसई ओम प्रकाश व अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों से करीब एक घंटा मौके पर पूरे घटनाक्रम के बारे में जवाब तलब करते रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की गांव सरदारेवाला के सरपंच सिक्का सिंह, पप्पू राम ओढ, पप्पू कटारिया, महेंद्र सिंह गुरदास सिंह सहित अन्य लोगों ने कमिश्नर के सामने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। वहीं उन्होंने कमिश्नर को बताया कि अगर इस जगह पर सुरक्षा दीवार होती तो यह घटना न घटती। वहीं ग्रामीणों ने कमिश्नर के सामने खाई से सरदारेवाला भाखड़ा पुल तक बनी सड़क निर्माण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यह कच्चा रास्ता चल रहा था, लेकिन कुछ वर्ष पहले जब ठेकेदार ने यह सड़क बनाई तो इस कच्चे रास्ते पर ही पक्की सड़क बना दी। जबकि कागजों में भाखड़ा पुल से करीब 30 -40 फुट की सड़क ऊपर के रास्ते से होकर गुजरती है। 

उन्होंने कहा कि अगर सड़क कागजों के तहत बनी होती तो यह हादसा न होता। कमिश्नर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं और जो भी उचित सुरक्षा के प्रबंध होंगे वह किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में जहां 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। शाम तक या मंगलवार सुबह तक लापता लोगों को ढूंढ लिया जाएगा। आगे से कोई ऐसी घटना नए घटे इसको लेकर पूरे हरियाणा में नहर के पुलों के पास सेफ्टी दीवारें बनाई जाएंगी और इस घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। जिला उपयुक्त इस मामले में अन्य स्रोतों से भी आर्थिक सहायता को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श से रिपोर्ट बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें