खंड के 31 गांव में बीपीएल परिवारों को राशन डिपो से छह महीनों की एक साथ 15 किलो दाल का वितरण किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र शर्मा ने संबंधित डिपो धारकों को दिशानिर्देश दिए हैं कि राशन उपभोक्ताओं को छह महीनों की दाल एक साथ 15 किलो दें। अगर किसी ने इस कार्य में गड़बड़ी की तो उसके विरुद्ध तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
शर्मा ने बताया कि जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून की प्रतिमाह ढाई किलो मिलने वाली दाल अब एक ही बार में वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी उपभोक्ता को राशन वितरण में दिक्कत आए, तो वे इसकी जानकारी भूना कार्यालय में दें।