फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जहर निगलकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की (16) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से परेशान होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी।
विज्ञापन

शहर पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी के पड़ोस में एक महिला का घर है। महिला के भतीजे ने चार दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को मिली तो सूचना शहर पुलिस को दी गई।
इस घटना से परेशान किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान रविवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया।इस घटना की सूचना पाकर महिला पुलिस जांच अधिकारी एसआई शिक्षा ने मृतका की मां के बयान पर महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना से नाराज किशोरी की मां ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि मृतिका के परिजनों के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें