फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ देकर मौलवी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना शहर में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने मौलवी पर झाड़ फूंक के माध्यम से इलाज के बहाने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इसके बाद मौलवी लगातार पांच माह से उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे दुराचार करता आ रहा है और बदनाम करने की धमकी देकर रुपये भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका कुछ समय पूर्व पति से तलाक हो गया था। उसने बताया कि 4 साल पहले उसकी गिल्ला वाली ढाणी निवासी मोहम्मद अली से जान पहचान हो गई थी जो झाड़-फूंक का काम करता था। उसने बताया कि पति से तलाक के बाद वह बीमार रहने लगी थी और 4-5 माह पहले वह मोहम्म्मद अली उर्फ अली के पास झाड़-फूंक के माध्यम से इलाज करवाने गई थी। मोहम्मद अली ने उसे अपने घर में उसे पीर का प्रसाद कहकर कुछ खाने को दिया। जिसके बाद उसे नशा हो गया और वह बेहोशी की हालत में चली गई। आरोप है कि मौलवी ने उसके साथ गलत काम किया। जब उसने गलत काम करने पर एतराज किया तो आरोपी ने कहा कि वह उसे पसंद करता है उसके बगैर रह नहीं सकता। महिला के अनुसार मौलवी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो उसे बदनाम कर देगा तथा जान से मरवा देगा। उसने बताया कि मौलवी उसे कई बार डरा-धमकाकर गलत करता रहा और बदनाम करने की बात कहकर रुपये भी लेता रहा।
इस बारे में एसएचओ संजय कुमार और जांच अधिकारी एएसआई सुशीला ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी प्रसाद के माध्यम से नशीली दवाई देकर दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें