फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्यापार मंडल के प्रधान बने रमेश तनेजा

Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
व्यापार मंडल के सर्व समिति से प्रधान बने रमेश तनेजा को बधाई देते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्वसम्मति से रमेश तनेजा को व्यापार मंडल का प्रधान चुना गया है। प्रधान बनने के बाद रमेश तनेजा पूर्व विधायक दुड़ाराम के कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधान पद के लिए रमेश कुमार, नरेश कुमार व जगदीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था।
अनाजमंडी व्यापार मंडल के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल 12 प्रत्याशियों ने छह पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
इनमें सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए हैं जबकि वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए एक ही प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। बाकी पदों पर दो से तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त वीरवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। इसके बाद 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 29 अगस्त को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है।
उन उम्मीदवारों ने दर्ज करवाया नामांकन : व्यापार मंडल के छह पदों के लिए प्राप्त नामांकनों के अनुसार प्रधान पद के लिए व्यापारी रमेश कुमार, नरेश कुमार और जगदीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सुरेश कुमार का नामांकन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए कृष्ण कुमार और हरभजन कम्बोज आमने-सामने हैं। सचिव पद के लिए बागराम और ज्ञानचंद ने नामांकन दाखिल किया है। इसी प्रकार सहसचिव पद के लिए राजेन्द्र कुमार और सुरजीत कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र कुमार और नवीन कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें