फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल में सब्जी की रेहड़ी लगाएगा एवरेस्ट विजेता रामलाल शर्मा

Sat, 01 Mar 2014 10:46 PM IST
टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
एवरेस्ट विजेता रामलाल शर्मा अब ‘मिशन सपने नाम के’ सीरियल में कलाकार के रूप में नजर आएंगे। यह सीरियल कलर्स चैनल पर मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रसारित होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित ‘एवरेस्ट विजेता रामलाल लगा रहा है रेहड़ी’ शीर्षक के नाम से प्रकाशित समाचार को पढ़कर मुंबई से आए निर्माता उसे सीरियल में काम करने का निमंत्रण दे गये थे। इसके लिए रामलाल ने 28 जनवरी को मुंबई जाकर सीरियल के लिए शूटिंग की।

एवरेस्ट विजेता रामलाल को अमर उजाला ने दी नई पहचान
रामलाल शर्मा ने 21 जून 2013 एवरेस्ट पर फतह हासिल की भारत का झंडा फहराया था। रामलाल शर्मा की परिवारिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है।

इसके बावजूद सामाजिक संस्थाआें व लोगाें के सहयोग से उसने 16 लाख रुपए एकत्रित किये जबकि उसे अपने सपने को साकार करने के लिए 25 लाख की जरूरत थी। इसके लिए उसने 9 लाख रुपए कर्ज लिया और नेपाल स्थित एशियन ट्रैकिंग कंपनी ने एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना साकार किया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने रामलाल शर्मा को 5 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दिलवाने की घोषणा की लेकिन यह घोषणा परवान नहीं चढ़ सकी। लोगाें का कर्ज उतारने व घर चलाने के लिए रामलाल शर्मा ने टोहाना की गलियाें में सब्जी की रेहड़ी लगानी शुरू कर दी।

‘अमर उजाला’ ने रामलाल शर्मा की कहानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव एससी चौधरी ने चंडीगढ़ में उसे विशेष रूप से सम्मानित किया और 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

28 जनवरी को मुंबई जाकर की शूटिंग
 खबर को पढ़ने के बाद कलर्स पर प्रसारित होने वाले ‘मिशन सपने नाम के’ सीरियल के प्रोड्यूसर राज मल्होत्रा टोहाना पहुंचे और रामलाल को सीरियल में काम करने का न्यौता दिया। निमंत्रण के बाद रामलाल शर्मा ने 28 जनवरी को मुंबई जाकर सीरियल के लिए शूटिंग की।

रामलाल शर्मा ने बताया कि यह शूटिंग दो दिन तक चली। उसने बताया कि इस सीरियल में देशभर के 10 युवाआें का चयन हुआ है और हरियाणा से केवल वह है। सीरियल में रामलाल शर्मा सब्जी की रेहड़ी लगाते नजर आएंगे। एवरेस्ट विजेता ने बताया कि सीरियल की होस्ट सोनाली बेंद्रे और अभिनेता सलमान खान भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है।

अमर उजाला को बोला थैंक्यू
एवरेस्ट विजेता रामलाल शर्मा ने अमर उजाला को ‘थैंक्स’ कहते हुए कहा कि उनके प्रयासाें से ही हरियाणा सरकार ने उसकी सुध ली और अमर उजाला की बदौलत ही उसे ‘मिशन सपने नाम के’ सीरियल में काम करने का मौका मिला। इसके लिए वह हमेशा अमर उजाला टीम का आभारी रहेंगे।

रामलाल के पिता सतपाल शर्मा का कहना है कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के बावजूद भी रामलाल ने अपने सपने को साकार किया और इस काम में अमर उजाला ने उसका बहुत योगदान दिया। लोगाें से लिये कर्ज को उतारने के लिए रामलाल को कभी सब्जी की रेहड़ी व कभी चौकीदारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें