फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नौ एमएम बारिश, शहर में जलभराव

विज्ञापन
फतेहाबाद में हो रही बारिश के दौरान गुजरते वाहन चालक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वीरवार को दूसरे दिन भी फतेहाबाद में देर शाम को काले बादल छाए रहने के बाद बारिश हुई। करीब एक घंटा चली बारिश से शहर जलमग्न हो गया, वहीं तापमान में भी गिरावट आ गई। तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल बिछ गई। हवाएं चलने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई। देर शाम को तापमान गिरकर अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री तक रह गया। वीरवार को फतेहाबाद में 9 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 5 और 6 मार्च को बारिश की भविष्यवाणी की हुई थी। बुधवार रात को एकाएक बादल छा गए व आधा घंटा बारिश हुई, लेकिन वीरवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा व धूप निकली रही। वीरवार शाम को करीब 6 बजे काले बादल छा गए। बादलों की तेज गडग़ड़ाहट के बाद साढ़े 6 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा चली बारिश के बाद पूरे शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद मौसम ने करवट ली और तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। जिसे गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को बारिश के बाद खेतों में नमी थी। वीरवार को बारिश व तेज हवा चली तो अगेती बिजी गई गेहूं की फसल गिर गई। फसल गिरने के बाद तना गीली जमीन में चिपक गया। विशेषज्ञों के अनुसार अगर शुक्रवार को फिर बारिश होती है तो यह किसानों के लिए काफी नुकसानदायक होगी। हिसार स्थित मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें