फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होटलों और कैफे पर छापा, 32 पर मोरल एक्ट के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
बुढलाडा रोड बस स्टैंड के पीछे पालिका मार्केट में बने होटलों,कैफों से युवक व युवतियों को पकड़कर प
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड बस स्टैंड के पीछे स्थित पालिका मार्केट में संचालित होटलों और कैफे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम और शहर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 10 होटलों व कैफों से 20 युवक और 15 युवतियां पकड़े गए, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने चार कैफे संचालक, उनके स्टाफ के सदस्य, 12 युवक और 12 युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 32 लोगों के खिलाफ मोरल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जबकि बाकी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सीएम फ्लाइंग टीम के सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते कुछ समय से यहां अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।
इसी सूचना के आधार पर महिला पुलिस, सीआईए और शहर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। वहीं शुक्रवार को पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के होटल और कैफे संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं कुछ कैफे संचालक अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें