फतेहाबाद। शहर के काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी और शूटरों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। इनकी तलाश में पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। तीन टीमें हिमाचल, पंजाब और राजस्थान में दबिश दे रही हैं, जबकि दो टीमें स्थानीय ठिकानों पर दबिश देने में जुटी है।
शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह का कहना है कि सोमवार तक मामले में बड़ा खुलासा किया जा सकता है। टीमें लगातार अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। बता दें कि सतीश कॉलोनी के पास स्वामी नगर रोड पर गाड़ी सवार बलराज उर्फ गोली पर 15 जून की शाम को फायरिंग की गई थी। गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर रविवार सुबह बलराज उर्फ गोली की मौत हो गई थी।