फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बादलवाही ने बढ़ाई उमस, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Mon, 24 Jun 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में रविवार को छाए बादल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में तीन दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद अब बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिपचिपी गर्मी के कारण हालात ऐसे हैं कि सुबह 11 बजे के बाद सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन धूप के कारण इसमें वृद्धि हुई है। इस कारण रविवार को दिन भर बादल छाये रहने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पल-पल बदलता मिजाज भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। कभी एकाएक बादल छाने से लोगों को राहत मिलती है, तो कभी कड़ाके की धूप झुलसाने लगती है। कभी हवा चल रही है, तो कभी उमस महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम 26 जून तक खुश्क एवं परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने और 27 जून से मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें