फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बार एसोसिएशन रतिया के राधेश्याम निर्विरोध चुने गए वित्त सचिव

Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर जानकारी देते हुए बार चुनाव कमेटी,स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। बार एसोसिएशन रतिया के पदाधिकारियों के 28 फरवरी को चुनाव होने हैं। इसको लेकर वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों में से एक महेश तनेजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन

वहीं वित्त सचिव के लिए एकमात्र उम्मीदवार राधेश्याम मशाल के होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी राजकुमार गर्ग ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद चार पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसके तहत प्रधान पद के लिए वेद कंबोज, कुलविंदर ढिल्लों, उप प्रधान गगन गिल और नेहा जसूजा, सचिव राहुल मेहता व विक्रम कंबोज, संयुक्त सचिव के लिए सूखा राम व रविंदर सिंह खाई के बीच में 28 फरवरी को चुनाव संपन्न होगा।
इस अवसर पर चुनाव ऑब्जर्वर बलवंत सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट तरुण जैन, राम चंद्र अलीकां, संदीप सिंह मेहरोक, नरेश अरोड़ा, गुरजंट सिंह चुनाव कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें