फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिन-रात के तापमान में गिरावट से रबी फसलों को होगा फायदा

Sun, 23 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ढिंगसरा में लहलाती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी है। इस कारण सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने रात्रि के तापमान में और कमी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


वहीं तापमान में कमी के चलते सुबह के समय फसलों पर हल्की ओस की बूंदें दिखाई दे रही हैं। जिले में गेहूं की बिजाई का अंतिम चरण जारी है। किसान रविंद्र, रवि, रामपाल और अशोक ने बताया कि तापमान में आई गिरावट रबी फसलों के लिए लाभकारी है।

सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने कहा कि तापमान में गिरावट से गेहूं और सरसों सहित अन्य रबी फसलों की वृद्धि में तेजी आएगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जिन किसानों ने अभी रबी फसलों की बिजाई नहीं की है, वे जल्दबाजी न करें। अभी लगभग 20 दिनों तक गेहूं की बिजाई की जा सकती है।
विज्ञापन


:: राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेगी। इससे सुबह व शाम को ठंड रहने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कहीं-कहीं सुबह के समय हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 27 व 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने से राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें