फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के दो गुटों के बीच झगड़ा, पंचायत में ही दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांवों में खुशी के मौके पर बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने एक किन्नर की जमकर पिटाई कर दी। हसंगा के पंचायती लोगों ने अपने गांव के किन्नर को बड़ी मुश्किल से बचाया। क्योंकि भूना की किन्नर बंटी उर्फ कृष्ण महंत के समर्थन में बोलेरो गाड़ी लेकर दो युवक आए हुए थे। जिनमें से एक के खिलाफ भूना थाना में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार को पंचायती तौर पर दोनों पक्षों की बातें सुनकर सुलह करवाई जाने की प्रक्रिया चल रही थी। ग्राम पंचायत हसंगा व पालसर के गणमान्य व्यक्ति किन्नर समाज की लड़ाई को मिटाने के लिए प्रयासों में लगे रहे। मगर जो दो युवक बोलेरो गाड़ी में पंचायत में पहुंचे और उन्होंने पूरी समझौता प्रक्रिया को बिगाड़ कर रख दिया। उन्होंने बंटी उर्फ कृष्ण महंत को पंचायती समझौता न मानने के लिए भी दबाव बनाया। हसंगा निवासी अनु उर्फ अनिल किन्नर ने पुलिस शिकायत में बताया कि बंटी उर्फ कृष्ण, अमरजीत उर्फ बच्ची व विक्की ने उसे पंचायत पंचायती लोगों के बीच में ही जान से मारने की धमकी दी और लात मुक्के मारने शुरू कर दिए। लेकिन हसंगा के सरपंच सुरेंद्र लांबा, मांगेराम महेड़ा, सुनील कुमार, साधुराम, मिट्ठू सिंह आदि ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341 506, 323, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह है विवाद
भूना की बंटी महंत ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि हसंगा की अन्नू उर्फ अनील किन्नर उनके इलाका के गांव में खुशी के मौके पर बधाई मांग रहा है जो किन्नर समाज ने उन्हें 35 गांवों की बागडोर सौंपी हुई है। लेकिन जब अनु को उनके गांव में जाने से रोका तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस शिकायत के बाद दोनों पक्षों को रविवार को सच्चाई जानने के लिए बुलाया गया था। मगर बंटी महंत व अन्नू के बीच विवाद को पंचायती लोगों ने समाप्त कर दिया था और दोनों को आपस में मिलाए जाने की भी तैयारी थी। जिस पर दोनों सहमत हो गए थे। पंचायती लोगो ने बंटी महंत को अन्नू को उसके अधीन मिलजुल कर काम करने के लिए राजी कर लिया था। परंतु इस पूरे खेल को दो युवकों ने बिगाड़ दिया और दोनों पक्षों के बीच पुन: तनाव पैदा हो गया है।
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे पर लिंग परिवर्तन का लगाया आरोप
हसंगा निवासी अन्नू किन्नर व भूना की बंटी महंत ने एक दूसरे पर लिंग परिवर्तन करवा कर किन्नर बनने का आरोप आरोप लगाया है। जिन्होंने एक दूसरे के आधार कार्ड भी सार्वजनिक किए है। किन्नर समाज की भूना की गद्दी संजू महंत के पास थी। जो अब वह सिरसा में रहती है जिसको दोनों ही अपना गुरु मान रहे हैं।
विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज करवाया : बंटी महंत
बंटी किन्नर ने कहा कि पंचायत में अन्नू किन्नर को कोई मारपीट नहीं की गई। लेकिन उन्होंने झूठी शिकायत देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें