फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे की 9600 गोलियों के साथ पकड़ा गया फर्जी चिकित्सक

Sat, 10 Oct 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नशीली गोलियों के आरोपी के साथ मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह ,स्त्रोत पीआरओ
विज्ञापन
रतिया। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गांव बादलगढ़ में कार्रवाई करते हुए गांव महमड़ा निवासी खजान सिंह को 9600 नशे की गोलियों की खेप सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी रतिया कुलवंत के अनुसार खजान सिंह झोलाछाप डॉक्टर है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है
विज्ञापन

डीएसपी रतिया कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी महमड़ा प्रभारी ज्योति प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव ढाणी बबनपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव महमड़ा निवासी खजान सिंह जो गांव बादलगढ़ में डॉक्टरी का कार्य करता है नशे की गोलियां बिक्री में भी संलिप्त है। वह गोलियों की बड़ी खेप लेकर पंजाब के बीरेवाला क्षेत्र में आपूर्ति करने जाने वाला है।
इस पर पुलिस टीम ने गांव बादलगढ़ स्थित रविदास धर्मशाला के नजदीक कार्रवाई करते हुए खजान सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने जब उसके पास मिले बैग की तलीशी ली तो 840 पत्तों में 9600 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत ने बताया कि सदर पुलिस ने खजान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशीली गोलियों की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास करेगी ताकि बढ़ते नशे को रोका जा सके।
-
जमानत पर था आरोपी
खजान सिंह गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस करता है। आरोप है कि वह डॉक्टरी की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था। खजान सिंह 2019 में भी नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था और इस मामले में जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें