फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा किलो अफीम के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव साधनवास-सिधानी रोड पर एक युवक को पुलिस ने सवा किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ के एएसआई प्रवीन कुमार की शिकायत पर पंजाब के संगरूर जिले के गांव बलरां निवासी जगतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव साधनवास सिधानी रोड पर गश्त कर रही थी तो बाइक पर साधनवास से सिधानी की ओर जा रहे एक युवक पर शक हुआ। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मुड़ने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू किया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास 1 किलो 260 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी जगतार सिंह ने बताया कि वह अपने गांव बलरां से इसे लेकर आया है, जिसे पंजाब के ही गांव कुलरियां में बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें