फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला पंजाब के भैंस व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। फतेहाबाद ब्रांच नहर में मेंहूवाला हेड पर वीरवार रात को पंजाब के एक भैंस व्यापारी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नहर से बरामद कर शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। भट्टूकलां पुलिस को वीरवार रात को सूचना मिली की एक शव मेंहूवाला हेड पर अटका हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सभी पुलिस स्टेशनों पर शव की सूचना दी। जिसके बाद शव की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला के गांव बागडियान के तविंदर सिंह के रूप में हुई है। तविंदर सिंह भैंस व्यापारी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें