फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव : साथ लगते हरियाणा की सीमा पर बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
पंजाब सीमा के साथ लगते मेहमड़ा नाके पर चेकिंग करती पुलिस टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पांच राज्यों के चुुनाव कार्यक्रम के तहत पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर साथ लगते हरियाणा के बार्डर क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावनाओं के चलते फतेहाबाद जिला अधिकारियों ने पुलिस को पंजाब से सटे सदर फतेहाबाद क्षेत्र की हांसपुर चौकी, रतिया की ब्राह्मण्वाला चौकी, जाखल व टोहाना कस्बे से लगी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा कड़ी रखने के साथ-साथ हरियाणा से मूवमेंट करने वाले ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जिनकी भूमिका चुनाव के दौरान संदिग्ध रही है। पंजाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले के बाद हरियाणा के रास्ते पंजाब चुनाव के लिए नेताओं की मूवमेंट को लेकर पूरी एहतियात बरतने के लिए पुलिस विभाग को आदेश दिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग ने रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा या भीड़ वाले चुनाव कार्यक्रम पर रोक की अवधि बढ़ा दी है लेकिन चुनाव नजदीक आने पर अगर रोक हटती है तो ऐसी स्थिति में नेताओं के दौरे को लेकर सुरक्षा को लेकर हर तरह की तैयारी पुख्ता करने की तैयारी संबंधित थाना क्षेत्र व पुलिस चौकी के अधिकारियों को कहा गया है।
ट्रेन से टोहाना पहुंचकर चौंका चुके हैं अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन वर्ष पूर्व पंजाब के संगरूर में एक रोड शो के कार्यक्रम में पहुंचे थे। केजरीवाल का यह दौरा अचानक हुआ था और एक साधारण व्यक्ति की तरह से शताब्दी ट्रेन से टोहाना में पहुंचे थे। यहां उनके अचानक आने से सुरक्षा व्यवस्था को आनन-फानन अलर्ट किया गया था। लेेकिन हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर अब राज्य पुलिस को पंजाब बार्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को हर समय अलर्ट मोड पर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले का किसान आंदोलन में रहा बड़ा रोल, राजनीतिक द्वेष का भी पेंच
साथ लगते पंजाब राज्य से किसान आंदोलन कर हरे किसानों ने जब दिल्ली कूच किया तो फतेहाबाद जिले से बड़ी भूूमिका यहां के किसानों ने निभाई थी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला जिस तरह से एक बड़ा मुद्दा खासकर चुनावी राज्यों में बना हुआ है उसको लेकर हरियाणा राज्य के लिए सुरक्षा कड़ी रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि प्रदेश में भाजपा-जजपा की सरकार है, और मुख्यमंत्री मनोहरलाल पंजाब की चन्नी सरकार पर प्रधानमंत्री सुरक्षा में चूक का बड़ा आरोप लगा चुके हैं। इसलिए साथ लगते बार्डर एरिया के क्षेत्र में राजनीतिक द्वेष को लेकर भी स्थिति गंभीर आने वाले समय किसी समय ना हो इस पर पूरी नजर सुरक्षा अधिकारियों को रखने के लिए कहा गया है।
पैसा, शराब की सप्लाई को लेकर भी सख्ती
साथ लगते पंजाब राज्य में चुनाव के दौरान शराब और पैसा भी बड़े पैमाने पर भेजे जाने के मामले में हरियाणा-पंजाब के बार्डर एरिया से कई बार सामने आए हैं। पिछले चुनाव में फतेेहाबाद नंबर की गाड़ी को पंजाब में पकड़ा भी गया था जिसमें काफी मात्रा में कैश बरामद हुआ था और पंजाब पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की गई थी।
कोट
चुनाव कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर अलर्ट मिलते रहते हैं। फिलहाल पंजाब में चुनाव हैं और फतेहाबाद जिले की सीमा पंजाब राज्य से लगती है। चूंकि चुनाव के समय में कई तरह की गड़बड़ियों की संभावना बनी रहती है इसलिए पंजाब बार्डर से लगती जिले की सीमा पर सुरक्षा कड़ी की गई है, वहीं किसी भी बड़े नेता की मूवमेंट के दौरान नियमानुसार सुरक्षा के लिए हर समय पुलिस विभाग अलर्ट पर है।
विज्ञापन

सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें