फतेहाबाद। गांव धांगड़ में सड़क दुर्घटना में सेल्समैन की मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे अजय के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव धांगड़ निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय सुभाष कुलड़िया पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करते थे। 11 जनवरी की शाम को पिता सुभाष पंप से अपनी ड्यूटी से गांव धांगड़ पहुंचे। एनएच 9 से अपनी साइड में घर जा रहे थे। इस दौरान पिता सुभाष को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को राहगीर ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद