फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सार्वजनिक शौचालयों के अंदर होंगे स्नानघर, सेंसर से चलेंगी टोंटियां

Sat, 31 May 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सार्वजनिक शौचालय को अत्याधुनिक बनाने के लिए निरीक्षण करते हुए अ​धिकारीस्त्रोत न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद शहर के चार सार्वजनिक शौचालयों को अत्याधुनिक बनाने जा रहा है। एयरपोर्ट या फिर बड़े मॉल की तर्ज पर इन शौचालयों में ही अत्याधुनिक सुविधाएं देने की तैयारी है।
इसके लिए नगर परिषद के जेई और सफाई ब्रांच शाखा की टीम ने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया और तकनीकी शाखा के साथ डिजाइन तैयार किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले 4 शौचालय लिए गए है, इसके बाद अन्य में शुरुआत की जाएगी। शहर में करीब 13 सार्वजनिक शौचालय हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने पायलेट प्रोजेक्ट में उद्यम सिंह पार्क में बने शौचालय, पुराना बस स्टैंड के सामने, हेरिटेज पार्क, सेक्टर 3 में निर्माणाधीन शौचालयों का चयन किया है। महिला शौचालयों में नगर परिषद की तरफ से स्नानघर बनाए जाएंगे। इसके अलावा इसमें सेंसरयुक्त टूंटियां लगाई जाएंगी। यहां महिलाएं शिशुओं को दूध भी पिला सकेंगी। इसके लिए वात्सल्य बनाए जाएंगे। महिलाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाई जाएंगी। इनमें हैंड ड्रायर भी लगेंगे। यही नहीं प्रशासन ने यहां पर तैयार होने के लिए शीशे भी लगाएगा।
शौचालयों में जूते पालिश की लगेगी मशीनें

पुरुषों के लिए बने सार्वजनिक शौचालयों में प्रशासन जूते पालिश करने के लिए मशीन लगाएगा। इसके अलावा महिला शौचालयों की तर्ज पर हैंड ड्रायर, शीशा, सेंसर युक्त टूंटिया लगाएगा। इसके अलावा चाइल्ड यूरिन प्वाइंट भी लगाए जाएंगे। अधिकारियों की माने ये सुविधा पायलेट प्रोजेक्ट में लिए शौचालयों में ही होंगी।

-

शहर में यहां है शौचालय

पुराना बस स्टैंड के सामने

उद्यम सिंह पार्क

ऑटो मार्केट

हेरिटेज पार्क

दीनदयाल उपाध्याय पार्क

पपीहा पार्क

नगर परिषद कार्यालय

थाना रोड

टैक्सी स्टैंड

शिवालय मार्केट

भीमां बस्ती

बीघड़ रोड

एचएसवीपी सेक्टर 3 निर्माणाधीन

रतिया चुंगी, (जर्जर घोषित)



विवाद के बाद नगर परिषद खुद कर रहा है सफाई

नगर परिषद ने वर्ष 2023 में निजी एजेंसी को करीब 48 लाख रुपये में शौचालयों की सफाई का ठेका दिया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। 18 लाख रुपये महंगे में ये ठेका दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2024 से नगर परिषद अपने स्तर पर ही इन शौचालयों की सफाई करवा रहा है।
विज्ञापन


-

नगर परिषद प्रशासन शहर के सार्वजनिक शौचालयों को अत्याधुनिक बनाएगा। इसके लिए फिलहाल चार शौचालयों का चयन किया गया है। यहां पर प्रयास सफल होते हैं तो दूसरे में शुरुआत की जाएगी।

- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें